जवाली मे सतिमाता वर्षगाँठ पर हुए अनेक कार्यक्रम
भामाशाह महेंद्र सिँह, विक्रम सिँह केशरिया परिवार का किया सम्मान
जवाली पाली सतिमाता वार्षिक कार्यक्रम मे हुए अनेक धार्मिक आयोजन
उगमसिंह राजपुरोहित (gppnews एडिटर ऑफ़ चीफ)
Gppnews न्यूज – पाली जिले के जवाली गाँव मे दो दिवसीय सतिमाता वार्षिक कार्यक्रम शनिवार, रविवार को आयोजक कर्ता महेंद्र सिँह, विक्रम सिँह स्व. कानसिंह जी द्वारा आयोजन हुआ। शनिवार दिन मे मुख्य मार्ग होते हुए वरघोड़ा निकाल शाम को एक शाम माताजी के नाम भजन संध्या के आयोजन मे अनेक प्रसिद्ध भजन गायक भजनो की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को रात भर बैठने को विवश किया। रविवार को शुभ वेळा मे यज्ञ व धार्मिक कार्यक्रम व महा प्रसादी का आयोजन हुआ।
राजपुरोहित समाज के महेंद्र सिँह, विक्रमसिंह केशरिया द्वारा कार्यक्रम का आयोजन बड़े धूम धाम के साथ हुआ। ग्रामीणों ने अतिथियों व भामाशाहो का माला पहनाकर सम्मान किया गया। इस मोके स्थानीय समाज के लोग व आसपास गाँवों के सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित रहे।