हड़मत सिँह कुम्पावत सोमेसर
पाली जिले के बूसी में पंचतत्व मे लीन हुए संत भरतदासः अंतिम यात्रा में उमड़े साधु-संत, छापरी नाडी धाम में हुआ अंतिम संस्कार
पाली gppnews.
निकटवर्ती बूसी गांव में बद्रीनारायण आश्रम के संत भरतदास महाराज गुरु हरिचरणदास महाराज खाकी का मंगलवार रात अचानक तबीयत बिगड़ने से निधन हो गया।संत के अंतिम संस्कार के लिए गुरुवार को
दूर-दराज और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में साधु-संत और ग्रामीण बूसी गांव पहुंचे।
सभी ने संत के पार्थिव शरीर की वैकुंठ यात्रा में हिस्सा लिया। वैकुंठ यात्रा गुरुवार को बद्रीनारायण आश्रम से गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। यात्रा छापरी नाडी धाम पहुंची, महर्षि जगदीशानंद महाराज व संत महात्माओं और ग्रामीणों की मौजूदगी में विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
संत भरतदास महाराज का मंगलवार रात अचानक तबीयत बिगड़ने से निधन हो गया।जिसका बुसी के सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम कर पार्थिव शरीर को सन्तों को सोभा गया। गुरुवार को वैकुंठ यात्रा निकाली गई।संत के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। फोटो सोमेसर के बुसी में वैकुंठ यात्रा में सामिल संत व ग्रामीण